मंत्री लखन पटेल से छीना विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा, ये है वजह ?
मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री अपने पास रखेंगे। इसके बाद लखन पटेल सिर्फ आनंद विभाग के मंत्री रह गए हैं। मुख्यमंत्री के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
लखन पटेल दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से विधायक हैं और वह बुंदेलखंड से पटेलो का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, फिलहाल उनसे पशुपालन विभाग क्यों चुना गया है इसकी वजह निकालकर सामने नहीं आ पाई है माना जा रहा है की कार्यो में हीला हवाली और वित्तीय अनियमिताओं के सामने आने की वजह से लखन पटेल से यह विभाग छीन गया होगा फिलहाल उनके पास केवल आनंद विभाग बचा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग समेत वे सभी विभाग रहेंगे, जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं। इस तरह मुख्यमंत्री के पास अब 11 विभाग हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मंत्री लखन पटेल को आज सुबह सीएम हाउस बुलाया गया। वे करीब 10 बजे सीएम हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान उनसे पशुपालन विभाग का प्रभार वापस लेने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि गजट नोटिफिकेशन कल ही जारी हो गया था।