सागर- कोर्ट के सामने बाइक सवार को दबोचा, 30 हजार की शराब जप्त, एक युवक गिरफ्तार

 


सागर जिले के बीना में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक युवक बाइक पर सवार होकर अवैध शराब परिवहन कर रहा है। तत्काल पुलिस सक्रीय हुई और घेराबंदी कर बाइक को रोका, जहां युवक के पास से 300 शराब के पाव यानि 54 लीटर शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत तीस हजार रूपये बताई जा रही है। साथ ही बाइक जप्त करते हुए युवक को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है की बीना पुलिस ने कोर्ट के सामने बाइक से शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को पकड़ा है। बीना थाने में पदस्थ एसआई आर.के जोरम से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी की एक व्यक्ति बाइक से भानगढ़ तरफ से अवैध शराब लेकर बीना की ओर आ रहा है। सूचना लगते ही तत्काल टीम का गठन किया गया। टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक युवक बाइक पर आते दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया साथ ही अपनी बाइक गर्ल्स कॉलेज तरफ मोड़ दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख मोहम्मद खान निवासी इटावा बाहरी क्षेत्र, बीना बताया। आरोपी से 54 लीटर की शराब बरामद की जिसकी कीमत 30 हजार रूपए बताई गई।
पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया की ये अवैध शराब रितिक खटीक निवासी इटावा, बीना द्वारा भानगढ़ से खरीदकर परिवहन के लिए दी गई थी। पुलिस की शराब के मुख्य स्रोत और अन्य सह-आरोपियों के संबंध में जांच और विवेचना जारी है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।--


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.