स्कूल में गुंडा गर्दी और रंग दारी, बाहरी युवकों को बुलाकर उत्पात और शिक्षक से हाथापाई !

 

करीब तीन दिन पहले एक स्कूल में जमकर गुंडागर्दी की गई। शिक्षा के मन्दिर में घुसकर बदमाशी करते हुए बच्चों को बाहर निकालकर शिक्षकों को धौंस दिखाई गयी। स्कूल के ही छात्र ने एक शिक्षक के साथ हाथापाई की, वहीं कुछ बाहरी युवकों को बुलाकर स्कूल में जमकर हंगामा किया। जिससे सैंकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला उज्जैन जिले के माधवनगर क्षेत्र का है जहां एक सरकारी स्कूल में हुई घटना ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया।

 

 

 

स्कूल के छात्र सांवरिया शिवेश चौधरी पर आरोप है की उसने पहले शिक्षक से हाथापाई की, इसके बाद कथित तौर से बाहरी युवकों को बुलाया और कक्षाओं में घुसकर छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला वहीं शिक्षकों के साथ अभद्रता की। जिसके बाद से सभी शिक्षकों में भय है जिसको लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री को ज्ञापन सौंपा है।

 

 

 

 

दरअसल बीते शनिवार को माधवनगर स्थित सरकारी मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल में ये शर्मनाक घटना हुई थी। शिक्षकों का कहना है की जी स्कूल में 1000 से ज्यादा छात्राएं और लगभग 48 महिला शिक्षिकाएं कार्यरत हों, वहां इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। साथ ही ये भी कहा गया की 11 जुलाई की घटना के बाद सोमवार को भी स्कूल परिसर के अंदर और बाहर संदिग्ध बाहरी तत्व देखे गए हैं। जिससे लोगों में नाराज़गी है।

 

 

 

 

शिक्षकों की मांग है की स्कूल में बाहरी लोगों और बाहरी संगठनों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए। केवल अभिभावकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
देखने वाली बात होती है की आखिर इस बात को कितना गंभीरता से लिया जाता है।


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.