सागर- पत्नी के मायके से न आने और पत्नी के गुजरने से अलग-अलग दो पतियों ने दी अपनी जान

 

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग हैरान कर देने वाले मामले सामने आये हैं। पहली घटना पत्नी के मायके से वापिस न लौटने की वजह से गुस्से में आकर पति ने अपनी जान दे दी। वहीं दूसरे मामले में पत्नी के निधन के बाद अकेले पड़े पति ने भी घातक कदम उठा लिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। ये दोनों मामले सागर जिले के बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र से सामने आये हैं। जिनमें दो लोगों की जान गयी।

बताया जा रहा है की खिमलासा में पत्नी की जान जाने के बाद दुखी बुजुर्ग ने बड़ा कदम उठा लिया। वहीं महेरी गांव में मायके से पत्नी के न आने पर नाराज व्यक्ति ने जान दे दी।

 

 

जानकारी के मुताबिक खिमलासा में रहने वाले कोमलचंद्र मलैया की पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। तब से वह दुखी रहते थे। साथ ही बीमार भी थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। घटना की सूचना लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 

 

इसी तरह दूसरी घटना खिमलासा थाना क्षेत्र के महेरी गांव से सामने आई। जहां रामेंद्र अहिरवार ने भी अपने घर जान दी। उसके भतीजे अजय अहिरवार ने बताया की उनके चाचा रामेंद्र अहिरवार की पत्नी करीब एक महीने से अपने मायके में थी। चाचा कई बार कोशिश कर चुके थे की वह अपने ससुराल वापस आ जाए। लेकिन चाची वापिस नहीं आ रही थी जिससे दुखी होकर चाचा ने यह कदम उठाया। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।

 

 


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.