सागर- संविधान निर्माता की प्रतिमा से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों की हरकत से बिगड़ी स्थिति

 


सागर जिले के बीना के आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत असामाजिक तत्वों ने कुछ ऐसा काम किया की इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। ये बात आग की तरह फैली और लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल मंडी बामोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत सनाई गांव में असमाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा को नुक्सान पहुंचाए जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फ़ैल गया। जानकारी लगने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्यवाई का भरोसा दिलाया।
लोगों में गुस्सा इस बात के लिए भी था की पहली दफा नहीं बल्कि इससे पहले भी प्रतिमा को खंडित किया जा चुका है।

ये पूरा मामला सनाई गांव से सामने आया है ग्रामीणों की सूचना के बाद तत्काल ही बीना एसडीओपी अजय कुमार सनकत, आगासौद थाना प्रभारी उपमा सिंह समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग भी रखी।
ग्रामीणों का कहना था की इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि इससे पहले भी यहां घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया की बार-बार संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है।-----


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.