जमीन के टुकड़े के लिए बहा अपनों का खून, बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली, लाइव वीडियो आया सामने
कहते हैं की अपने तो अपने होते हैं लेकिन अपने ही अपने न रहें तो क्या कहा जाए। एक परिवार में जमीन का ऐसा भयंकर विवाद हुआ की जिसका अंजाम खूनी खेल तक पहुंच गया। बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई की चाक़ू मारकर जान ले ली। वहीं भतीजे गंभीर घायल हैं। ये पूरी सनानीख़ेज वारदात खेत में हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र की है। जहां नगरी गांव में खेत की बुवाई को लेकर हुए विवाद में मर्डर हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नगरी गांव में में दिल दहला देने वाली वारदात से लोग सहम गए। जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू घोंपकर जान ले ली। वहीं मृतक के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विष्णु प्रसाद सेन 61 साल अपने दो बेटों, अखिलेश और अजय के साथ खेत पर पहुंचे थे। जहां उनके बड़े भाई नारायण सेन पहले से मौजूद थे जो खेत की जुताई कर रहे थे। जब विष्णु प्रसाद ने बुआई करने का विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। जहां आरोपी पक्ष ने धारदार हथियारों और चाकुओं से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बताया गया की नारायण सेन ने विष्णु प्रसाद की पीठ चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल को पहले स्थानीय अस्पताल हालत नाजुक होने पर भोपाल एम्स रेफर किया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा बीच बचाव के दौरान मृतक के बेटों पर भी चाक़ू से हमला किया गया। अखिलेश और अजय पिताको बचाते समय गंभीर घायल हो गए। उनके गले और कंधे पर गहरे वार हैं। जिनका इलाज जारी है। सामने आये वीडियो में खूनी संघर्ष नज़र आ रहा है।
पुलिस का कहना है की दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। करीब ढाई महीने पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अजय सेन की शिकायत पर मुख्य आरोपी नारायण सेन, उसकी पत्नी शांति बाई, बेटी अंजली और दामाद संजू सेन उर्फ अनिल के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस हर पहलु से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।