Sagar - सार्थक ऐप की अनिवार्य उपस्थिति पर सचिवों का विरोध, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

 

सागर जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार को सार्थक ऐप के जरिए अनिवार्य उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था का विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मध्यप्रदेश पंचायत सेवा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले भर से सचिव सागर मुख्यालय पहुंचे और ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं पर नाराजगी जताई,

सचिवों का कहना है कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में जीपीएस, इंटरनेट नेटवर्क, सर्वर और मोबाइल उपकरणों की दिक्कत के कारण समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती। ऐसे में उनकी गलती न होने के बावजूद उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई होने का खतरा बना रहता है।

 

 

महासंघ ने ज्ञापन में मांग की है कि सार्थक ऐप की अनिवार्य उपस्थिति व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए और तकनीकी खामियों का जल्द समाधान निकाला जाए। सचिवों का कहना है कि वे सरकार की सभी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का काम पूरी जिम्मेदारी से करते हैं। इसलिए तकनीकी कारणों से कर्मचारियों को परेशान करना उचित नहीं है।

सचिव संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है।

 

 


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.