सागर- हम मध्यमवर्गीय लोग हैं हजारों में बिल कैसे कब तक दे पाएंगे, उपभोक्ताओं ने की शिकायत

 

 


हम लोग मध्यमवर्गीय लोग हैं इतना हजारों में बिल कैसे कब तक दे पाएंगे। हमारी यही मांग है की स्मार्ट मीटरों की जगह पर पुराने मीटरों को लगाया जाए। ये कहना है उस उपभोक्ता का जिसका हजारों में बिजली बिल आ रहा है और वह अन्य उपभोक्ताओं के साथ शिकायत करने सागर के खुरई में बिजली कंपनी के कार्यालय में पहुंचा था। इस दौरान कहा गया की पहले जो मीटर लगे थे उनमें इतना बिल नहीं आता था लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से बिजली बिल ज्यादा आ रहा है।

गौरतलब है की सागर के खुरई में भी बिजली कंपनी ने शहर के सभी पुराने मीटरों को स्मार्ट मित्रों में कन्वर्ट कर दिया है। आरोप है की इसके बाद से हर महीने मीटर तेज दौड़ने और ज्यादा रीडिंग समेत बिल देने की शिकायतें बढ़ गईं हैं। गांधी वार्ड के लोग बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर बिजली विभाग के कार्यालय शिकायत करने पहुंचे।

बिजली कंपनी का दावा था की स्मार्ट मीटर से बिलिंग पारदर्शी होगी। लेकिन हकीकत में ये मीटर उपभोक्ताओं के लिए महंगा बजट साबित हो रहे हैं। खुरई के गांधी वार्ड के लोग बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है। पहले जो बिल एक हजार रुपए से 1500 रुपए तक आता था। अब वही बिल 5 से 6 हजार रूपए तक पहुंच रहा है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।-


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.