Sagar- सरकारी क्वार्टर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा! पलंग पेटी के पीछे छिपा था जहरीला सांप

 

सागर के भोपाल रोड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र की नर्सरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सरकारी क्वार्टर के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप निकल आया। सांप पलंग पेटी के पीछे छिपा हुआ था, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना भोपाल रोड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र की नर्सरी परिसर की है। यहां धर्मदास चंदेल के सरकारी आवास में अचानक एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

 

 

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घर की तलाशी शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद कोबरा पलंग पेटी के पीछे छिपा हुआ मिला। सांप लगातार फुफकार रहा था और बचाव की मुद्रा में था, जिससे रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बन गया। रेस्क्यू टीम के बबलू पवार ने पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ करीब 5 फीट लंबे इस जहरीले कोबरा को काबू में लिया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

 

 

रेस्क्यू टीम ने बताया कि कोबरा बेहद विषैला सांप होता है और बारिश के मौसम में अक्सर बिलों में पानी भर जाने या भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करने की सलाह दी गई है। रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में रखकर जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई, ताकि उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाया जा सके। बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सतर्कता और सही समय पर की गई कार्रवाई से बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

 

 


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.