सागर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण में तीन अधिकारियों को नोटिस, शिक्षा विभाग पर बड़ा एक्शन! |SAGAR TV NEWS

 

सागर में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तीन अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बुधवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय रिकॉर्ड, लंबित प्रकरणों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता और अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

 

 

सबसे गंभीर मामला नए शैक्षणिक सत्र के बावजूद विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के समय पर वितरण का सामने आया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी सागर, पाठ्यपुस्तक वितरण प्रभारी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि विभागीय जांच से जुड़े कई संवेदनशील मामले लंबे समय से लंबित हैं। इस पर कलेक्टर ने सतर्कता शाखा के विभागीय जांच प्रभारी के खिलाफ भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

इसके अलावा कलेक्टर ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लंबित स्वत्व, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर, जीपीएफ और डीपीएफ भुगतान, पदोन्नति, क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान से जुड़े मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लैपटॉप और स्कूटी वितरण की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर रिकॉर्ड का मिलान करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन, आरटीआई आवेदनों और लेखा परीक्षा से जुड़े लंबित मामलों का भी गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि छात्र हित और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कर्तव्यविमुखता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ विवेक के.वी., जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 


By - sagar tv news
15-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.