पिता ने माँ की जान ले ली, पुलिस सुन नहीं रही, विधायक से शिकायत करने पहुंचा बेटा, विधायक हुए नाराज़ !

 

एक बच्चा स्कूल से अपने घर पहुंचा तो देखा की उसकी माँ बेसुध घायल हालत में पड़ी हुई थी। पास ही में पिता थे जो शराब के नशे में थे। आरोप है की उन्होंने माँ के साथ मारपीट की जिससे उनकी जान चली गयी। ये भी आरोप है की पुलिस न कोई जांच कर रही है न ही कार्यवाई, जिससे बच्चा फरियाद लेकर भाजपा विधायक के बंगले पर पहुंचा और कहा की पिता ने माँ को मार डाला है। उसने न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

 

 

 


घटना एमपी के डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र की है। वहीं विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किये, साथ ही नाराज़गी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।

डिंडोरी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं। पुलिस पर कथित मर्डर जैसे गंभीर मामलों में जांच न करने के आरोप लग रहे हैं।

 

 

 

 

ये पूरा मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र के धावाडोंगरी गांव का है। आरोप है कि महिला के साथ उसके पति ने शराब के नशे में बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी इलाज के दौरान जान चली गयी। लेकिन इसके बाद भी किसी को इसकी सूचना नहीं दे गयी। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही हैं। जब महिला का बेटा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा तो अपनी मां को तड़पता हुआ देखा वहीं पिता को शराब के नशे में था।

 

 

 

 

बताया गया की इस बात की शिकायत की गयी लेकिन गाड़ासरई पुलिस द्वारा मामले की सही जांच नहीं करने के आरोप हैं। जिसके बाद बच्चे के साथ अन्य परिजनों ने विधायक से की है।
वहीं विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए की पुलिस के अधिकारियों की गतिविधियां सही नहीं है। जिले में जुआ,शराब सट्टा,गांजा चरम पर हैं। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।------


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.