Sagar - बम्होरी पर ब्रेक लगाते ही बेकाबू हुआ ट्रक, बस का इंतजार कर रहे युवक को कुचला
सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी बीका स्थित NH-44 पर सड़क सुरक्षा में लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। बस का इंतजार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घायल युवक की पहचान कृष्णा अहिरवार, निवासी बम्होरी बीका के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कृष्णा अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पहुंचे अचानक बने स्पीड ब्रेकर के नजदीक पहुंचा। बताया जा रहा है कि चालक को ब्रेकर देर से दिखाई दिया, जिसके कारण उसने जोरदार ब्रेक लगाए। अचानक ब्रेक लगने से ट्रक का संतुलन बिगड़
गया और वह सड़क किनारे खड़े कृष्णा की ओर बहक गया, जिससे यह गंभीर हादसा हो गया। यह वही स्थान है, जहां 13 जुलाई को भी हाइवा और कंटेनर की भीषण टक्कर हुई थी। उस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और रोड मार्किंग नहीं होने का मुद्दा उठाया था।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने 13 जुलाई की दुर्घटना के बाद स्वयं संबंधित अधिकारी से फोन पर संपर्क कर इस स्थान पर आवश्यक चेतावनी संकेतक और सुरक्षा सूचक लगाने की बात कही थी।