विधायक की कार के गर्म बोनट पर बच्चे को लिटाया, नाराज़ विधायक बोले आप मेरी विधानसभा के नहीं

 

 

भाजपा विधायक जन समस्या निवारण शिविर के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। लेकिन जब वह अपनी कार में बैठने ही वाले थे तभी एक पिता ने अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के बोनट पर लिटा दिया। जिससे माहौल बिगड़ने लगा। वह पिता अपनी फ़रियाद न सुने जाने से ख़फ़ा था। ये नज़ारा शिवपुरी जिले के करैरा से सामने आया है। दरअसल विधायक के सामने उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गयी जब एक व्यक्ति ने अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के गर्म बोनट पर लिटा दिया। विधायक नाराज़ हो गए और ये कहकर चल दिए की आप मेरी विधानसभा के नहीं हो। मैं आपकी समस्या नहीं सुनूंगा।

बता दें की करैरा विधायक रमेश खटीक द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का नरवर विकासखंड में शिविर आयोजित किया गया था। जहां केवट समाज के लोग ठेकेदार की समस्या को लेकर पहुंचे थे l जब ये लोग विधायक रमेश खटीक को अपनी समस्या बता रहे थे। लेकिन जब उन्होंने समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया तो एक युवक ने अपने छोटे से बच्चे को विधायक की गाड़ी के गर्म बोनट पर रख दिया l इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिस पर पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने कहा की विधायक आम जनता के हैं समस्या तो सुननी चाहिए थी l

बताया गया की नरवर में आयोजित जन समस्या निवारण में मछली पकड़ने वाले ठेकेदार की समस्या को लेकर केवट समाज के कुछ लोग करैरा विधायक रमेश खटीक के पास पहुंचे थे। तभी ये पूरा घटनाक्रम हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा का कहना है कि अगर मामला पोहरी विधानसभा का था तो विधायक को बात सुननी थी। क्योंकि विधायक आम जनता के हैं इसमें क्षेत्रवाद की बात नहीं करनी चाहिए थी l------
जानकारी के मुताबिक पोहरी विधानसभा का कुछ क्षेत्र नरवर और मगरनी में आता है। जो करैरा विधानसभा क्षेत्र में पढ़ती हैं। ऐसे में अगर ग्रामीण समस्या लेकर आए थे, तो उनकी सुनवाई करनी थी।--


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.