बहन के प्रेम संबंध का पता चलते ही भाई ने प्रेमी का किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार
बीते दो दिन पहले ईंट भट्टे के पास एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और सबूतों के आधार पर इस अंधे मर्डर कांड की गुत्थी को सुलझा दिया है। महज 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। सनसनीखेज मामला उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र का है। जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल मृतक लखन उर्फ़ लाला मालवीय के आरोपी युवक देव चंद्रवंशी की बहन से प्रेम संबंध थे। जिसका पता चलने पर दोनों में विवाद हुआ जिसको लेकर देव चंद्रवंशी ने लखन पर ईंट भट्टे पर ईंट से ताबड़तोड़ हमले कर जान ले ली।
बताया जा रहा है की बीते 14 जुलाई को नागदा थाना को सूचना मिली थी की जूना नागदा स्थित बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे, हनुमान मंदिर के पास एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही नागदा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान लखन उर्फ लाला मालवीय, उम्र 23 साल के रूप में हुई जो नई आबादी, जूना नागदा का निवासी था। पुलिस ने जांच पड़ताल की वहीं एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान घटनास्थल से कई अहम सबूत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों के कारण ज्यादा खून बह जाने से जान जाना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जहां जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए देव चन्द्रवंशी, उम्र 20 साल निवासी जूना नागदा को चामुण्डा माता मंदिर, चम्बल नदी क्षेत्र के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया की आरोपी के मृतक की बहन सें संबंध थे जिस पर देव ने लखन उर्फ़ लाला का मर्डर किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।