Sagar- शाहगढ़ में इमरजेंसी सेवा ठप्प, खुद बीमार हुई दोनों 108, आपात स्थिति में बिगड़ सकते हैं हालात

 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक हैरान कर देने वाली और बेहद गंभीर बात सामने आई है। शाहगढ़ की दोनों 108 एम्बुलेंस खराब पड़ी हुई हैं। मान लीजिये अगर इस समय कोई घटना, दुर्घटना हो जाये या किसी को आपात स्थिति में अस्पताल लेकर जाना हो तो भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि शाहगढ़ की दोनों 108 एम्बुलेंस खराब पड़ी हुई हैं। जिन्हे सुधरवाने की कोई पहल भी नहीं की जा रही है। 108 एम्बुलेंस सेवा ठप्प होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हे कब तक ठीक किया जाएगा। कब तक इनका सुधार होगा किसी को कुछ नहीं मालूम।

 

 

 

 


ज़रा सोचिये की अगर कोई आपातकाल स्थिति आती है तो क्या होगा। ऐसे में हो सकता है किसी दूसरी जगह से एम्बुलेंस को बुलाया जाए। लेकिन उसमें समय कितना खराब होगा। ये सोचने वाली बात है।

स्थानीय लोगों का कहना है की क्षेत्र की 108 एम्बुलेंस पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। इमरजेंसी में फोन करने पर भी गाड़ी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बताया गया की शाहगढ़ में तैनात 108 की दोनों एम्बुलेंस खराब हैं। जिसमें एक एम्बुलेंस का तो टायर ही अलग रखा हुआ है। करीब एक हफ्ता चुका है। लेकिन एम्बुलेंसों को सुधरवाया नहीं जा सका है।

 

 

 

 

 

ग्रामीणों की माने तो क्षेत्र में सड़क हादसे, प्रसव और गंभीर बीमारियों के मामलों में 108 ही एकमात्र भरोसा है। लेकिन गाड़ी खराब होने से मरीजों को प्राइवेट वाहन या किराए की गाड़ी से महंगे में अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि 108 सेवा को जल्द ठीक करवाया जाए या अस्थाई रूप से दूसरी एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। आरोप है की इस ओर न तो BMO ध्यान दे रहे हैं न ही एम्बुलेंस कंपनी के अधिकारी।
अब देखने वाली बात होती है की प्रशासन द्वारा इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया जाता है।


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.