एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने घेरा, तल वार-चा क़ू से किया म र्डर, संभलने का भी नहीं दिया मौका

 


बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने एक युवक को घेर लिया उस पर तलवार और चाकुओं से तड़ातड़ हमले किये गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मर्डर की वारदात से सनसनी फ़ैल गयी। बताया गया की घटना एमपी के नर्मदापुरम जिले के इटारसी की है। ट्रेन में वेंडरिंग की बात को लेकर विवाद सामने आया है। जहां आरोपियों ने कुछ समय पहले धमकी भी दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक इटारसी में रात के समय सरकारी अस्पताल के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक को घेर लिया। जहां उस पर तलवार और चाकुओं से लगातार कई वार किये। जिससे युवक ने दम तोड़ दिया। उसके सीने ओर सिर पर तलवार के गंभीर वार थे मृतक की पहचान नाला मोहल्ला निवासी अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया के रूप में हुई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने अनिकेत पर अचानक हमला बोला।

मृतक अनिकेत के भाई अंशुल ने बताया कि उसका भाई और आरोपी ट्रेन में खाना सप्लाई का काम करते हैं। जिनसे हमारा पुराना विवाद था। करीब आठ साल से विवाद चल रहा था। वहीं कुछ दिन पहले अक्कू और बिट्टू ने धमकी दी थी कि अनिकेत को मार देंगे। तब इस तरह का अंदाज़ा नहीं था की बात यहां तक पहुंचेगी।

डॉक्टर अचलेश्वर दयाल का कहना था की युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके सीने में 6 इंच तक धारदार वस्तु घुस चुकी थी। जो संभवतः उसकी जान जाने का कारण बनी। उसे अन्य जगह भी घाव थे। बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।-


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.