नरोत्तम मिश्रा ने खुले मंच से एसपी को दे दी चेतावनी, बोले मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं !

 

इन दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अब चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कलेक्टर और एसपी को चेतावनी दे दी उन्होंने मंच से कहा की एसपी साहब सुन लो मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं। ये बात दतिया में उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उनका कहना था की बीते दिनों चक्काजाम के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं से बर्बरता की और आंसू गैस के गोले दागे जो सही नहीं है।
दरअसल पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकिट कटने के बाद बवाल जमकर हुआ था। अब नरोत्तम मिश्रा भाजपा के दतिया से उपचुनाव में उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं।

 

 

वहीं दतिया उपचुनाव में चुनावी प्रसार-प्रचार जोरों पर है। जहां पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। जहां कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप आशुतोष तिवारी को मत देखिए केवल भारतीय जनता पार्टी को देखिए। भाजपा की विजय ही हमारा लक्ष्य है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरे। यह चुनाव व्यक्ति का नहीं, संगठन और विचारधारा का चुनाव है।

 

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा की संगठन की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
इसी दौरान मंच से नरोत्तम मिश्रा ने हाल ही की घटना का ज़िक्र करते हुए खुले मंच से एसपी को चेतावनी दी।

 

 


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.