तीन दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र पानी में समाया, देर रात रेस्क्यू के बाद मिली बॉ डी, तड़ पकर गई जा न

 


विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले एक छात्र की जलाशय में डूबने से दुखद जान चली गयी। जिसके बाद सनसनी फ़ैल गयी। बताया गया की छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था। लेकिन गहरे पानी में जाने से उसका पैर फंस गया। बाहर न निकल पाने से उसकी जान चली गई। इस दौरान उसके दोस्तों ने उसे बचाने की भी कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। घटना एमपी के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) परिसर के पोड़की जलाशय की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। वहीं देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद छात्र की डेड बॉडी बरामद की गयी थी।

मृतक की पहचान आर्यन कुमार उम्र 19 साल के रूप में हुई। जो बिहार का निवासी था और विश्वविद्यालय में बीबीए टूरिज्म सेकंड ईयर का छात्र था।

मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन अपने तीन दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय में नहाने गया था। घरने पानी में जाने और पैर फंसने से उसकी जान चली गई। आर्यन विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन (हॉस्टल अलॉटमेंट) की प्रक्रिया के लिए अमरकंटक आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

बताया गया की एसपी विक्रांत मुराब के निर्देश पर देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जहां छात्र की बॉडी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। साथ ही मामले की जांच भी शुरू की है।


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.