लॉज में रूककर रैकी फिर स्कूल से बच्चे का अपहरण,पिता ही निकला मास्टरमाइंड,CCTV से खुला राज

 

स्कूल के गेट के पास से तीन साल के एक मासूम का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है मासूम का अपहरण करने वाला को और नहीं बल्कि उसका ही पिता निकला। जिसने अपने साथियों संग साजिश रची। पहले उसने 19 दिनों तक लॉज में रूककर रैकी की, इसके बाद स्कूल से मासूम का अपहरण किया। ये चर्चित मामला एमपी के मुरैना जिले का है। जहां तीन साल के कार्तिक को अगवा किया गया। दो दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस जांच में सामने आया की पिता नीलेश उर्फ़ नील खारवाड़ ने ही साजिश रची। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ।

 


दरअसल पति पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है जिससे दोनों अलग रहते हैं। मासूम कार्तिक गायत्री कॉलोनी स्थित पटवारी गली में नाना-नानी के साथ रहता है जो पास के रेनबो पब्लिक स्कूल में प्लेग्रुप का छात्र है। कार्तिक की मां ईशू और पिता नीलेश में विवाद चल रहा है। इसलिए दोनों एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं।

 

 

बताया गया की बीते दो दिन पहले मंगलवार को दोपहर को छुट्टी के समय बच्चे को लेने उसकी नानी ममता यादव स्कूल पहुंचीं। महज पांच मिनिट की देरी में कार्तिक वहां से गायब हो चुका था। स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि एक युवक छुट्टी से करीब 20 मिनट पहले से स्कूल के बाहर मौजूद था। छुट्टी होते ही उसने बच्चे को नाम लेकर बुलाया और गोद में उठाकर एमएस रोड तरफ भाग गया। जहां पहले से स्कूटी पर एक नकाबपोश उसका इंतजार कर रहा था। दोनों बच्चे को बीच में बैठाकर फरार हो गए।

 

जांच में सामने आया कि जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने आरोपितों की लोकेशन धौलपुर की ओर ट्रेस की। जहां से एक आरोपित को पकड़ लिया। वहीं दूसरे आरोपित और बच्चे के पिता की तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि इससे पहले भी साल 2025 में नीलेश कार्तिक को लेकर मुंबई चला गया था। तीन दिन बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद किया था।

 

 

इस दफा पुलिस जांच में सामने आया की कार्तिक का पिता नीलेश उर्फ नील खारवाड़ 26 जून से अपने तीन साथियों के साथ मुरैना के सांई लॉज में ठहरा था। जिन्होंने शुरुआत में खुद को कपड़ा व्यापारी बताया, बाद में गुटखा कारोबारी बनकर रहने लगे। इसमें ग्वालियर के एक युवक और महिला की भूमिका की बात भी सामने आई है। लॉज संचालक की स्कूटी से बच्चे का अपहरण किया गया था। जो बाद में बरामद हुई।

कोतवाली थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया का कहना है की पूरे मामले की जांच जारी है जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
16-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.