Sagar - हाथी घोड़ा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा, साधु संतों के कर्तव्य देख लोग हैरान
सागर की 270 साल पुराने श्री देव वृंदावन बाग मंदिर से रथ दोज के अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई, इस रथ यात्रा में हाथी घोड़ा सहित शहनाई पार्टी डमरू दल शामिल था सैकड़ो साधु और श्रद्धालु इसमें शामिल हुए थे यहां पर देश भर से आए साधुओं के द्वारा भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा गया, और आकर्षक अखाड़े के करतब दिखाए गए करतब देखकर हर कोई हैरान रह गया ऐसे ही एक साधुओं के द्वारा अपनी 6 फीट की जटाएं खोलकर करतब दिखाये तो सड़क से निकलने वाले वाहन चालक भी कुछ समय के लिए टिकट कर देखते रह गए
बता दें कि भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ पिछले 15 दिन से बीमार थे और स्वास्थ्य लाभ के बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया (रथदोज) पर गुरुवार को भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ जी के साथ रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले. रास्ते भर में जगह-जगह पर भगवान का स्वागत किया गया,
सनातन परंपरा में भगवान श्री जगन्नाथ केवल एक देवता नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के पालनकर्ता एवं करुणा के सागर माने गए हैं। उनकी रथयात्रा इस दिव्य संदेश का प्रतीक है कि भगवान किसी एक मंदिर तक सीमित नहीं हैं, वे स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं और सभी को बिना किसी भेदभाव के अपने प्रेम एवं कृपा का अधिकारी बनाते हैं