दतिया उपचुनाव में करोड़ों पर नजर! चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 36 लाख से ज्यादा कैश बरामद

 

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पुलिस और निर्वाचन आयोग की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। इसी अभियान के तहत दतिया में वाहन चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई में 36 लाख 19 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी रकम ले जा रहे लोगों के पास मौके पर नकदी से जुड़े संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद एफएसटी और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहली कार्रवाई गोराघाट चेकिंग पॉइंट पर हुई, जहां पुलिस ने एमपी-09-ZD-9082 नंबर की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 21 लाख 19 हजार रुपए नकद बरामद हुए। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मौके पर ही रकम की गिनती कराई और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

 

 

वहीं दूसरी कार्रवाई सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल स्वयं वाहन चेकिंग का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक होंडा अमेज कार की तलाशी में 15 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने वाहन को देहात थाना परिसर में खड़ा कराया और नकदी की गिनती के बाद उसके स्रोत की जांच शुरू कर दी। दोनों मामलों में पुलिस वाहन चालक और मालिक से पूछताछ कर रही है। उनसे यह जानकारी ली जा रही है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से लाई गई और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से मौके पर रकम के संबंध में पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके हैं।

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज और संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए, तो निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों और चेकिंग पॉइंट्स पर सघन जांच अभियान लगातार जारी है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच हर बड़ी नकदी और संदिग्ध गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
17-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.