रिश्तों का खौफनाक अंत ! शराबी नाती ने बाबा की ली जान, 12 घंटे में गिरफ्तार

 

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने पहले अपनी दादी के साथ मारपीट की और जब बीच-बचाव करने उसके बाबा पहुंचे तो उन पर लाठियों से इतना बेरहमी से हमला किया कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी नाती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना एमपी के रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम चौर (शुक्लान टोला) की है। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई की शाम आरोपी शिवम उर्फ शिवा कोल शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका अपनी दादी चंद्रकली देवी से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने अपनी दादी पर हमला कर दिया।

 

 

 

दादी की चीख-पुकार सुनकर उनके पति और आरोपी के बाबा नंदलाल कोल बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन गुस्से में बेकाबू युवक ने उन पर भी लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दादी को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान नंदलाल कोल ने दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

घटना के बाद पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीओपी नारायण सिंह कुम्हरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। एक बार फिर यह घटना सवाल खड़े करती है कि शराब का नशा किस तरह इंसान को हैवान बना देता है। जिस बाबा ने अपने नाती को बचपन से पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी की जान उसके अपने हाथों चली गई। पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.