Sagar -मानसून फिर सक्रिय होने से झमाझम बारिश, अब 2 दिन तक बारिश की उम्मीद

 

सागर में पिछले एक सप्ताह से कमजोर पड़े मानसून ने शुक्रवार शाम फिर दस्तक दे दी। शाम को हल्की बारिश शुरू हुई। बादलों की आवाजाही और नम हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री रहा।

 

 

 

मौसम विज्ञानी विवेक छलोत्रे के अनुसार फिलहाल सागर के मौसम पर उत्तर ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र तथा उससे जुड़ा मानसून ट्रफ सबसे अधिक प्रभाव डाल रहे हैं। इस सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मध्यप्रदेश तक पहुंच रही है, जिससे अगले 48 घंटों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। अगले दो दिनों में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के कई दौर बनने की संभावना है। जिले के कुछ हिस्सों में 20 से 50 मिमी तक वर्षा और कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं

 

 

 

 


शुक्रवार की दोपहर अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई तो वहीं शहर में झमाझम बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक खुल गई थी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली मौसम सुहावना हो गया

 

 

 


शहर भर में थोड़ी सी बारिश के साथ ही बिजली के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम से रात तक शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। कहीं-कहीं तो शाम 5 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई 5- 5 घंटे तक बहाल नहीं हुई थी। जबकि मोतीनगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई तीन घंटे से बाधित थी। यहां 11 केवी फीडर में फॉल्ट होना बताया गया है। स्टाफ पेट्रोलिंग कर रहा है।

 

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों में भी 6-6 घंटे तक ब्लैक आउट होने जैसी स्थिति बनी रही बहेरिया सानोदा पड़रिया परसोरिया अमोदा भैंसवाही सिद्धगवां जैसे दर्जनों गांव में यही हालात बने रहे बार-बार फोन लगाने की वजह से बिजली कर्मचारियों ने अपने फोन तक बंद कर लिए थे


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.