सागर- भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य स्वागत, भजन-संध्या और विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

 

 


सागर शहर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की पावन रथ यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्री धनुषधारी मंदिर से निकली रथ यात्रा का पड़ाव देर रात सिद्धेश्वर मंदिर के सामने स्थित विश्वनाथ सोनी एवं शिवांश सोनी (पीपल वाले) के निवास पर हुआ, जहां भगवान का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। महाआरती, भोग और रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को यहां विशाल भंडारे और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धनुषधारी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जगदीश प्रसाद तिवारी ने भगवान जगन्नाथ की महाआरती कर विशेष भोग अर्पित कराया। शुक्रवार सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया, जबकि शाम को भजन संध्या में भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की अध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन, पूर्व महापौर इंजीनियर अभय दरे और वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं और समाज को एकता एवं सद्भाव का संदेश देते हैं।

भव्य स्वागत, विशाल भंडारा, संगीतमय भजन संध्या और श्रद्धालुओं की अपार आस्था के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ स्वामी की यह रथ यात्रा सागरवासियों के लिए अविस्मरणीय बन गई। जयघोष, आरती और भक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर भगवान जगन्नाथ की कृपा और आशीर्वाद से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर जगन्नाथ गुरैया,विक्रम सोनी अनुराज सोनी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष राम जी सोनी,विंदे सोनी,महेश सोनी,सूरज सोनी,गोविंद सोनी,राजेश सोनी,शिवम सोनी,सोनू सोनी,किरण सोनी,श्वेता सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.