Sagar- कॉलेज छात्र घर आया और दे दी अपनी जान, 15 घंटे बाद पहुंची पुलिस, मोबाइल खोलेगा राज !

 

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने घातक कदम उठा लिया। हाल-फिलहाल तक किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है की आखिर उसने ऐसा क्यों किया। इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है की युवक ने अचानक से अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इसमें सबसे बड़ी हैरानी की बात ये भी युवक के जान देने के करीब 15 घंटे तक बाद पुलिस ने उसकी बॉडी को उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 


बता दें की ये पूरी घटना खिमलासा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव से सामने आई है। मृतक छात्र का नाम विवेक अहिरवार है जो कॉलेज का छात्र था। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है जांच पड़ताल के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक विवेक अहिरवार निवासी इनायतपुर जो खिमलासा से लौटकर अपने घर आया था। इसके बाद वह अपने घर से गांव में कहीं जाने निकला था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर के पास ही एक दूसरा घर बना हुआ है। जहां पर मवेशियों को बांधा जाता है वहां छात्र ने खुद की जान दे दी। बताया गया की पुलिस को सूचना देने के करीब 15 घंटे बाद पुलिस ने बॉडी को उतारा।

 

 

 


परिजनों ने बताया की छात्र के पिता इंदौर में मजदूरी करते हैं। विवेक अहिरवार ने इस साल खिमलासा के कॉलेज में प्रवेश लिया था। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह फिलहाल साफ़ नहीं है। उसका मोबाइल बंद था। मोबाइल खुलने के बाद ही पूरा राज खुल सकता है।-----


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.