सागर- सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवसेना का महायज्ञ, गिरते स्वास्थ्य को लेकर उठी दुआओं की आवाज

 

 


दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पर्यावरण प्रेमी सोनम वांगचुक के लगातार गिरते स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश में शिवसेना ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और आंदोलन की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना और महायज्ञ का आयोजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। शुक्रवार दोपहर शहर के सागर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहलमान सागर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हवन किया गया और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की गई।

शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि सोनम वांगचुक करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक जैसे मामलों ने युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने की खबरें चिंताजनक हैं। इसी कारण धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और युवाओं के हितों के अनुरूप बनाने की मांग भी दोहराई गई।

शिवसेना पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से निर्णय लिए जाएं और शिक्षा प्रणाली में विश्वास कायम रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। हनुमान मंदिर में हुए इस महायज्ञ के जरिए शिवसेना ने न केवल सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की कामना की, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा का संदेश भी दिया। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि उनकी मांगों पर क्या निर्णय होता है और उनका स्वास्थ्य कब तक सामान्य होता है।


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.