Sagar- कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में भड़की आग, समय रहते पा लिया गया काबू

 

सागर जिले के खुरई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही कोयले से भरी हुई एक मालगाड़ी पहुंची तो लोगों की नज़र उसके डिब्बे यानि वैगन पर पड़ी। जिसमें से धुआं निकल रहा था। जिससे स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति बन गई। तत्काल ही फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गयी। साथ ही ओएचई लाइन को बंद कराये जाने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई।

 

 

 

बताया जा रहा है की खुरई रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लग गई थी। अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी सूचना दी थी। जिससे समय रहते आग को बुझाया गया।

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक कोयले से भरी एक मालगाड़ी कटनी तरफ से आई थी। मालगाड़ी जैसे ही खुरई रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने देखा कि ट्रेन की एक बोगी में से काफी धुआं निकल रहा है। सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी हरकत में आ गए। सूचना नगर पालिका के फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकलकर्मी रवि और उनकी टीम ने रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। शुरूआती तौर पर आग लगने का कारण साफ़ नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

 

 

 

फिलहाल रेलवे अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आग तकनीकी खराबी से लगी या किसी अन्य कारण से। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद मालगाड़ी गुना के लिए रवाना हो गई थी।------


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.