सागर- दो सड़क हाद सों में महिला समेत तीन घायल, तीनों घाय लों में महिला को करना पड़ा रैफर
सड़क हादसों में दिनों दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जो काफी चिंताजनक है इसी तरह सागर जिले के खुरई क्षेत्र से भी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। जहां पति के साथ जा रही महिला समेत दो छात्र सड़क हादसों में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की जरुआखेड़ा के पास ठाकुर बाबा रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सड़क पर फैली गिट्टी की वजह से बाइक सवार दो युवक फिसलकर घायल हो गए। इसके अलावा इमलिया के पास बाइक से गिरकर एक महिला भी घायल हुई है। जो अपने पति के साथ जा रही थी। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।
बताया जा रहा है की बाइक सवार अनुज अहिरवार निवासी खैरा नाका खुरई और ध्रुव विश्वकर्मा निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास खरई, जो बाइक से जरूआखेड़ा से लौटकर खुरई तरफ जा रहे थे। तभी ठाकुर बाबा रेलवे फाटक के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों छात्र घायल हो गए। अनुज अहिरवार के सिर, हाथ और पांव में चोट आई है जबकि ध्रुव विश्वकर्मा के हाथ और पैरों में चोट लगी है। घायल बाइक सवार ठाकुर बाबा मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार सविता सिंह यादव निवासी ढांड थाना भानगढ़ बीना जो रिश्तेदारी में अपने पति के साथ बाहरपुर गांव जा रही थी। जहां इमलिया गांव के पास अचानक से महिला बाइक से गिर गई। महिला को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। जिन्हे सिर में चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को सागर रेफर किया गया था।---