Sagar - चार बच्चों की मां का उसके पिता ने उजाड़ा संसार, सोते समय दिया अंजाम | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गेंहूरास चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात एक शराबी पति ने घर में सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोहर सेन (45) सैलून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था,शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी रश्मि सेन (40) घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

घटना के बाद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। मां की हत्या के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। फिलहाल जैसीनगर थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद को प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.