स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में लापरवाही पर अब खैर नहीं, 40 स्कूली वैनों पर 70 हजार जुर्माना

 


स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वैन चालकों को लापरवाही अब भारी पड़ेगी. नियमों का उल्लंघन किये जाने पर सख्त कार्यवाई की जा रही है इसी तरह पुलिस ने यातायात टीम के साथ मिलकर करीब चालीस स्कूल वैन को जप्त करते हुए 70 हजार रूपये का जुर्माना वसूला है बताया जा रहा है की जबलपुर में नियमों की अनदेखी और बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले स्कूल वैन संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाई शुरू की है बताया गया की 6 स्कूलों की 40 वैन जप्त की गयी . पुलिस ने देखत तौर पर हिदायत दी है की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी .

दरअसल स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वैन चालकों के लिए विशेष नियम हैं लेकिन अधिकतर वैन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे . कई वैन चालकों ने वैन के साथ ऑटो से भी बच्चों को लाना ले जाना शुरू कर दिया है जिससे बच्चों की जान जोखिम में रहती है।

जबकि नियम कहते हैं की स्कूल वैन में तय क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बिठाया जाना चाहिए, आमतौर पर एक वैन में 7 से 8 बच्चे और ड्राइवर की क्षमता होती है लेकिन वैन चालक वाहनों को मोडिफाई करवाकर एक वैन में 10 से 12 बच्चे तक बिठाते हैं, ड्राइवर कभी यूनिफॉर्म नहीं पहनते, इसके अलावा वैन के दस्तावेज और फिटनेस भी नहीं होती। जिससे अक्सर हादसे होते हैं वहीं नौनिहालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

पुलिस और यातायात विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की. ये अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.