करोड़ों की बैंक डकैती का मुख्य सरगना गिरफ्तार,चार राज्यों की पुलिस थी तलाश में, 11 महीनों से था फरार

 

कहते हैं की कोई भी अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो वह एक न एक दिन पुलिस के चंगुल में फंस ही जाता है। कुछ इसी तरह एक मामला है जहां तकरीबन एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आख़िरकार धर दबोचा है। बैंक डकैती के इस मुख्य सरगना की चार राज्यों की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। मामला जबलपुर का है जहां ख़ितोला थाना अंतर्गत बैंक में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था।

 

 

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त 2025 की सुबह करीब 8 बजे बैंक डकैती की घटना हुई थी। जिसके मुख्य आरोपी को पुलिस ने 11 महीने बाद गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील पासवान बिहार के गया जिले में एक गांव के पुराने मकान में छिपा हुआ था। वहीं चंचल पासवान नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार किया। जिसने डकैती के जेवर खरीदे थे। जिन्हे गलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

 

 

बताया गया की बिहार से पकड़े गए दोनों आरोपियों सुनील और चंचल के पास से पुलिस ने करीब 750 ग्राम सोना भी बरामद किया है। जिसकी वर्तमान कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। साथ ही उनके पास से कुछ अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद हुई हैं जिनकी वजह से उनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी सुनील पासवान मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में भी लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी सुनील इतना शातिर है की वह एक नहीं रुकता। जिससे चार राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। पूछताछ में सुनील ने सिर्फ जबलपुर ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी लूट और डकैती की वारदातों को कबूल किया।

 

 

गौरतलब है की 11 अगस्त 2025 को ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच नकाबपोश बदमाशों ने बैंक डकैती की थी। आरोपी बैंक खुलते ही अंदर घुसे और तकरीबन 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख नगद लेकर फरार हो गए थे। जिसके बाद से लगातार पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। चार आरोपी पहले पकड़े जा चुके थे अब मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाई शुरू की है।

 

 


By - sagar tv news
18-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.