Sagar- चार साल पहले की लव मैरिज बनी नासूर, जब बहन के प्रेमी पर टूट पड़े भाई, तो जाने क्या हुआ
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में लव मैरिज को लेकर चली आ रही बुराई अचानक खुनी संघर्ष में बदल गई, इसमें चाकू चलने से जीजा साला पक्ष के दो लोग घायल हुए है जिन्हे इलाज के लिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मामला गढ़ाकोटा के मोठार गांव का है, जहां दो परिवारों के बीच चार सालो से प्रेम विवाह होने को लेकर विवाद चला आ रहा था,
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले लगभग चार वर्षों से प्रेम विवाह को लेकर विवाद चला आ रहा था। कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन आपसी तनाव समाप्त नहीं हुआ। शुक्रवार को पुराने विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों ओर से चाकुओं का इस्तेमाल किया गया।
घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल गढ़ाकोटा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल का उपचार गढ़ाकोटा में जारी रहा।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद ग्राम मोठार में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस एहतियात के तौर पर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।