घर के बाहर से युवक का अपहरण! मार पी ट कर कार में ले गए बदमाश, मोबाइल से मांग रहे फिरौती

 


अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़े 26 वर्षीय युवक का चार से पांच बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। आरोप है कि बदमाश पहले युवक के साथ मारपीट करते हैं और फिर उसे कार में बैठाकर ले जाते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपहृत युवक के मोबाइल से ही परिजनों और दोस्तों को फिरौती मांगने वाले मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि कुछ परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार एमपी के मुरैना जिले के बानमोर के पवाया रोड निवासी 26 वर्षीय सोनू कुशवाह शुक्रवार सुबह अपने घर पर था। तभी उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन पर बात करते हुए वह घर से कुछ दूर आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार से पांच बदमाशों ने उसे पकड़ लिया, बेरहमी से पीटा और बेहोशी की हालत में कार में डालकर फरार हो गए।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी एक 10 वर्षीय बच्चा बताया जा रहा है, जिसने युवक को कार में ले जाते देखा। कुछ देर बाद सोनू के मोबाइल से उसके दोस्त को फोन आया। फोन पर सोनू रोते हुए मदद की गुहार लगाता रहा और कहता रहा कि बदमाश उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। हालांकि वह अपनी लोकेशन नहीं बता सका। इसके बाद अपहृत युवक के मोबाइल से परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर फिरौती मांगने वाले संदेश आने लगे। कुछ संदेशों में ऑनलाइन पैसे भेजने की बात कही गई। शनिवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया।

वहीं पुलिस का कहना है कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर विशेष टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ तथ्य सामने आए हैं, इसलिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा भी पुलिस ने किया है।


By - sagar tv news
19-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.