युवक की मौत पर सड़क पर फूटा गुस्सा! शव रखकर लगाया जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

 

एक युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उनका दावा है कि युवक कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार एमपी के सीहोर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मृतक की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी और एक अन्य युवक के बीच संबंध थे। उनका यह भी कहना है कि उक्त युवक मृतक को कथित तौर पर ब्लैकमेल करता था और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता था। परिजनों के मुताबिक, इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने ये कदम उठा लिया।

 

 

घटना के बाद परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सड़क पर शव रखकर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो युवक की जान बच सकती थी।

 

 

वहीं पुलिस ने इन आरोपों पर अलग पक्ष रखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 जुलाई को केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था और उस समय कथित ब्लैकमेलिंग या अन्य आरोपों की जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के बाद परिजनों ने ये आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी है और मौत के कारणों व आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

 

 


By - sagar tv news
19-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.