रात में घर से गायब हुई दो चचेरी बहनें, कुएं में कैसे पहुंची बड़ा सवाल, क्या मोबाइल उगलेगा राज़ !

 

जिस कुएं से लोग एक दिन पहले तक बिना किसी समस्या के पानी भरते रहे, मतलब उन्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था की इसमें किसी की डेड बॉडी भी हो सकती है। जब कुएं का पानी खाली कराने पर दो चचेरी बहनों की की डेड बॉडी मिली तो लोग दंग रह गए। सनसनीखेज मामला एमपी के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की डेहरवारा गांव में दो दिन से लापता दो चचेरी नाबालिग बहनों की डेड बॉडी एक कुएं से बरामद की गयी। पहले पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज किया था वहीं अब मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू की है l

परिजनों का कहना है की डेहरवारा निवासी राजेंद्र धाकड़ की 16 साल की बेटी कीर्ति और उनके भाई सुघर सिंह धाकड़ की 17 साल की बेटी पूनम बीते 16 जुलाई की रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गयी थीं। देर रात करीब 1 बजे जब परिजनों की आंख खुली, तो दोनों बच्चियां अपने बिस्तर से गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग न मिलने पर परिजनों ने तेंदुआ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 17 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। वहीं शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की दोनों नाबालिगों के घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक कुएं के पास एक बच्ची की चप्पल मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लगभग 70 फीट गहरे कुएं से मोटरों द्वारा करीब 40 फीट पानी खाली कराया। पानी कम होते ही दोनों बहनों की डेड बॉडी बरामद हुई। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। हैरानी वाले बात ये है की घटना के एक दिन पहले भी ग्रामीण इसी कुएं से पानी भर रहे थे, लेकिन तब किसी को भनक नहीं लगी।

दोनों चचेरी बहनें आखिर रात में घर से निकलकर कुएं तक कैसे पहुंची ये साफ़ नहीं है। ये हादसा है या हादसा किया गया है ये जांच का विषय है।

तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ का कहना है की एक मोबाइल नंबर ट्रेस हुआ है जिस पर युवती बात करती थी उस एंगल पर भी जांच की जा रही है फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है l जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।--


By - sagar tv news
19-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.