Sagar- किसानों के बीच में खड़ा था युवक, अचानक लाखों रूपये से भरा बैग लेकर भाग गया | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के शाहगढ़ में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कीटनाशक की दुकान से युवक पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये रखे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सेठ जैनेंद्र कुमार जैन की खाद एवं कीटनाशक की दुकान पर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक काफी देर तक दुकान के आसपास रेकी करता रहा। मौका मिलते ही उसने शोकेस के बाजू में रखा पैसों से भरा थैला खींचा और वहां से भाग निकला। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी युवक बैग लेकर भागता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।