Sagar - 32 थानों में एक साथ दबिश, पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन! 10 साल से फरार वारंटी भी गिरफ्तार |

 

सागर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक ही रात में जिले के सभी 32 थाना क्षेत्रों में एक साथ मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में 10 साल से फरार स्थायी वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

 

करीब 500 पुलिस अधिकारी और जवान पूरी रात सड़कों पर उतरकर अपराधियों की तलाश में जुटे रहे। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में 18 और 19 जुलाई की मध्यरात्रि जिलेभर में इंटीग्रेटेड कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सभी सीएसपी, एसडीओपी और 32 थाना प्रभारियों ने किया।

 

पुलिस टीमों ने फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान कई वर्षों से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। खास बात यह रही कि 10 साल से फरार स्थायी वारंटी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने 78 स्थायी वारंट, 49 गिरफ्तारी वारंट और 29 जमानती वारंट तामील किए। इसके अलावा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 12 मामलों में कार्रवाई की गई, जबकि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किए गए।

 

करीब 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने इस विशेष अभियान में हिस्सा लिया। पुलिस ने 86 हिस्ट्रीशीटर और गुंडा बदमाशों का सत्यापन किया और जिलेभर में कुल 270 वैधानिक कार्रवाइयां करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा। रात्रिकालीन अभियान के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों, सुनसान इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया, जबकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ। सागर पुलिस का कहना है कि जिले में "जीरो टॉलरेंस" की नीति के तहत ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जिले में शांति, सुरक्षा तथा अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार इसी तरह मैदान में नजर आएगी।

                                              सरजू पटेल


By - sagartvnews
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.