सागर- पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर जंगल भागा पति गिरफ्तार, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

 

सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी और वारदात के बाद जंगल में फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई की देर रात जैसीनगर कृषि मंडी गेट के पास रहने वाले मनोहर सेन ने अपनी पत्नी रश्मि सेन पर चरित्र को लेकर संदेह करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रश्मि को डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी और एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जे.पी. ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। 19 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी केसली क्षेत्र के वनदेवी जंगल की ओर जा रहा है। इसके बाद जैसीनगर और केसली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मनोहर सेन ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र शंका सामने आई है, हालांकि मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना जैसीनगर और थाना केसली पुलिस की संयुक्त टीम की भूमिका सराहनीय रही। जिले में गंभीर अपराधों के खिलाफ सागर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई कानून व्यवस्था के प्रति उसकी सक्रियता को दर्शाती है।


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.