सागर- व्यक्ति ने घर में ही दे दी अपनी जान, तत्काल पहुंची पुलिस, मौके पर भीड़ हुई जमा
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर में ही अपनी जान दे दी। जिससे सनसनी फ़ैल गयी। इस बात की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम कराये जाने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंपी गयी है। ये पूरी घटना गढ़ाकोटा के भगत सिंह वार्ड की बताई जा रही है। हालांकि शुरूआती तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की आखिर व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके पीछे की असल वजह क्या है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है जांच पड़ताल के बाद भी साफ़ हो पायेगा की युवक ने घातक कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया है। नाम मृतक का नाम सज्जू बाल्मीकि बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत भगत सिंह वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा घर में ही जान देने की बात सामने आई थी। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। जहां सज्जू बाल्मीकि ने अपने घर के ऊपर वाले कमरे में जान दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां साक्ष्य जुटाए गए। वहीं बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भेजा। इस बात की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। सज्जू बाल्मीकि ने जान आखिर क्यों दी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
गढ़ाकोटा थाने में पदस्थ मुंशी राजेश पाण्डेय ने बताया कि सज्जू पिता बिहारी बाल्मीकि उम्र 48 साल निवासी भगतसिंह वार्ड ने अज्ञात कारणों से जान दी है। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।--