सागर- मोबाइल चला रहे शख्स पर टूट पड़ा जंगली जानवर, फिर हुआ संघर्ष, डंडा हाथ में आते ही भागा

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में एक व्यक्ति घर से टहलने निकला था। जो पास ही बैठकर मोबाइल चलाने लगा उसी समय उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। कुछ देर तक उसका संघर्ष चला वः व्यक्ति बुरी तरह से घबरा गया। किसी तरह बचकर भागा। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खुरई के बेरी गांव से सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक वकील सिंह राजपूत निवासी बेरी गांव घर से टहलने निकले थे। गांव के पास ही वह मोबाइल चला रहे थे। तभी अचानक से जंगली जानवर लड़ईया ने उस पर हमला बोल दिया। एक बार तो जैसे तैसे वह बच गया। लेकिन दूसरे बार भी उसने धाबा बोल दिया। बताया गया की जैसे ही सियार ने हमला किया तो वह गिर पड़े। उससे बचने के दौरान वह फिर से टूट पड़ा। जब हाथ में डंडा आया तब कहीं जाकर वह भागा। इस दौरान वकील सिंह के हाथों में चोट लगी है। घायल को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

खुरई रेंजर चन्द्रभूषण सिंह ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा की रात के समय गांव के लोग सुनसान सड़कों या जंगल आने जाने वाले मार्गों पर अकेले नहीं जाएं। जंगली जानवर हमला कर देते हैं। साथ ही वह लोग जरूर सावधानी बरतें जो गांव जंगल से लगे हुए हैं। हमेशा ही इस बात का ध्यान रखें। जंगल से लगे गांव के लोग रात में सोते समय अपने घर के दरवाजे बंद करके रखें। अगर कोई जंगली जानवर दिखता है तो वन विभाग को इसकी जानकारी दें ताकि समय पर टीम पहुंचकर उस जंगली जानवर को पकड़ सके।--


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.