Sagar - टायर दुकानों पर जुर्माना, डेयरी संचालकों को भी अंतिम चेतावनी, अतिक्रमण पर निगम का एक्शन!

 

सागर में अतिक्रमण और सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर बीड़ी कॉलोनी और कनेरादेव मुख्य मार्ग पर सड़क घेरकर कारोबार करने वाले टायर दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं शहर में डेयरी संचालकों को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अब नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और पशुओं की जब्ती तय है।

 

 

रविवार सुबह निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कनेरादेव मार्ग, पंतनगर वार्ड और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, नालियों और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीड़ी कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर टायर और अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत सही पाई गई।

 

 

 

निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंडियन टायर सर्विस, मोहम्मद सादाब टायर, एवन टायर और जाबेद खान टायर सहित पांच दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये का चालान काटते हुए कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी को भविष्य में सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सार्वजनिक सड़कों पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने के साथ सामग्री जब्त करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी नियमित रूप से की जाएगी।

 

 

 

इसी के साथ निगम ने डेयरी संचालकों पर भी सख्त रुख अपनाया है। हफसिली डेयरी विस्थापन परियोजना में प्लॉट मिलने के बावजूद शहर के भीतर डेयरी संचालित करने वालों पर अब 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि पशु सड़कों पर घूमते मिले तो उन्हें पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा। नगर निगम ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.