सागर- शहर में प्रवेश करते ही जैन मुनियों की हुई भव्य अगवानी, शोभायात्रा भी निकली

 

जैन मुनि विहार करते हुए निकले जैसे ही उनका काफिला सागर जिले के खुरई नगर में पहुंचा तो माहौल ही बदल गया। बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोगों ने मुनि श्री प्रबोध सागर जी महाराज, मुनिश्री शैलसागर जी महाराज, मुनिश्री अचलसागर जी महाराज की भव्य रूप में अगवानी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और पुरुषों ने मुनियों से आशीर्वाद लिया। घरों के सामने जगह-जगह रंगोलियां बनाई गयी थी। दरअसल जरूआखेड़ा तरफ से विहार करने के बाद जैन मुनिया का काफिला खुरई पहुंचा था। जहां सागर रोड स्थित आनंदधाम पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग इकठ्ठा हुए और मुनियों की अगवानी की।

बताया गया की इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज की महिला, पुरुष और बच्चे सागर रोड स्थित आनंदधाम पहुंचे। वहां भक्तों ने नतमस्तक होकर मुनि श्री से आर्शीवाद लिया। मुनिश्री के आगमन पर जैन समाज ने उनकी पाद प्रक्षालन और आरती की। वहां से गाजे-बाजे के साथ मुनि श्री को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर काे स्वागत द्वाराें से सजाया गया, श्रद्धालुओं ने घराें के सामने रंगाेलियां सजाईं। शोभायात्रा आनंदधाम से शुरू हुई जो शहर के सागर नाका चौराहा, पठार से होते हुए अतिशय क्षेत्र नवीन जैन मंदिर परिसर में बड़े बाबा के दर्शन के बाद झंडा चौक से होते हुए बडकुल जैन मंदिर में दर्शन के बाद परसा चौराहा से होते हुए प्राचीन जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने अपने अपने घरों के आगे मुनि श्री की आरती की। शोभायात्रा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।-


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.