दतिया उपचुनाव, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार आशुतोष | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच रविवार (19 जुलाई) को चिरूला गांव में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने चुनावी माहौल में अलग ही रंग भर दिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी गांव में जनसंपर्क कर रहे थे.

 


जब आशुतोष तिवारी दूर से ही जीतू पटवारी को नमस्ते करते हुए आगे बढ़ने लगे तो जीतू पटवारी ने उन्हें आवाज लगाकर कहा, "पास आकर मिलो न. इतनी दूर से क्यों जा रहे हो यार. ऐसे नहीं चलेगा." इसके बाद आशुतोष तिवारी मंच के पास पहुंचे.

पास आने पर जीतू पटवारी ने कहा, "एक तो आप पहली बार आए हो यहां, चुनाव लड़ने के लिए. इससे पहले तो आए नहीं. फिर भी दूर-दूर से जाओगे तो कैसे चलेगा?"


इसी दौरान आशुतोष तिवारी ने जीतू पटवारी के हाथ से माइक लिया और मौजूद लोगों से कहा, "हमारी विचारधारा अलग-अलग है, लेकिन हमारे परिवार के रिश्ते हैं. बहुत पुराने रिश्ते हैं. आप सबसे मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिले. सिर झुकाकर के आपके आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं." इसके बाद जीतू पटवारी ने माइक वापस लेते हुए कहा, "एक मिनट आशुतोष जी, आपका अधिकार है, आशीर्वाद मांगना

 

जब आशुतोष तिवारी वहां से जाने लगे तो जीतू पटवारी ने उन्हें रोकते हुए कहा, "मैंने यहां सबसे पूछा कि इससे पहले आशुतोष जी को कभी देखा तो एक भी हाथ नहीं उठा." इस पर आशुतोष तिवारी ने जवाब दिया, "सबको जानकारी है, यहीं का रहने वाला हूं, यहीं घर है. बचपन से यहीं हूं." इतना कहकर वे वहां से आगे बढ़ गए.

 

 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे चुनावी सौहार्द का उदाहरण बता रहे हैं, तो कई इसे चुनाव प्रचार का अनोखा पल मान रहे हैं.

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है. उनके समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता प्रचार कर रहे हैं.

 

 


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.