MP | 40 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिरी, महिला की मौत, दो लोग पहुंचे अस्पताल | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के ग्वालियर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित चिरवाई पहाड़ी के पास करीब 40 फीट लंबी रिटेनिंग वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में चाय का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाली 30 वर्षीय सपना बाथम की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राहुल जाटव और बेताल जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे अचानक तेज आवाज के साथ पूरी दीवार ढह गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, नगर निगम और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। भारी मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली गई।

 

 

मृतका के रिश्तेदार और प्रत्यक्षदर्शी सरमन बाथम ने बताया कि दीवार के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह निर्माण सामग्री दीवार से सटाकर उतारी गई थी। आशंका है कि अतिरिक्त दबाव के कारण दीवार कमजोर होकर ढह गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव, एसडीएम सी.बी. प्रसाद सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

उधर, कलेक्टर रुचिका चौहान ने मृतका और घायलों के परिजनों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही नगर निगम आयुक्त को दीवार की डिजाइन, निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यह दीवार हाल ही में बनाई गई थी, तो आखिर इतनी जल्दी कैसे ढह गई? जांच रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि हादसा लापरवाही का परिणाम था या कोई अन्य वजह जिम्मेदार रही।

 

 


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.