युवती को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, युवक का गो ली मारकर किया म र्डर, इलाके में फैला तनाव

 


युवती को लेकर दो पक्षों में ऐसा विवाद हुआ की गोलियां चल गई। घर के बाहर एक युवक का गोली मारकर सनसनीखेज मर्डर कर दिया गया। बीच बचाव करने आये उसके परिवार पर भी जानलेवा हमला किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। वारदात उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फ़ैल गया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

बताया जा रहा है की नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित जूना अखाड़ा चौराहे पर एक रेस्टोरेंट के सामने देर रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जो एक युवती को लेकर बताया जा रहा है। घर के बाहर मौजूद लोकेश गौरकर का गोली मारकर मर्डर किया गया। उन्हें बचाने पहुंचे उनके भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला हुआ। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

मामले में एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया की नीलगंगा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। शुरूआती जांच में सामने आया की गौरकर और पासी पक्ष के बीच होली के समय विवाद हुआ था। जो युवती को लेकर था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है की उसी पुराने विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिनमें बल प्रयोग हुआ। साथ ही फायरिंग होने की बात भी सामने आई।

एडिशनल एसपी का कहना है की पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है। पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है। एक युवक की जान गयी है। जांच पूरी होने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.