सेल्फी लेते समय आया तेज रफ़्तार हाईवे और उजड़ गई 5 ज़िंदगियां, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे 6 दोस्त

 

किसी को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था की साथ में पिकनिक मनाने जा रहे दोस्त कभी वापस लौटकर ही नहीं आएंगे। एक दर्दनाक हादसे में पांच दोस्तों की बुरी तरह जान चली गयी। जबकि एक ज़िंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। घटना जबलपुर-नरसिंहपुर जिले की सीमा पर हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे समेत 5 लोगों की बुरी तरह जान गयी। घटना के बाद मृतकों की डेड बॉडी को बेलखेड़ा थाने के सामने रखकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया। जिससे जबलपुर भोपाल मार्ग पर लंबा जाम लग गया। दोषियों पर मर्डर का मामला दर्ज करने की मांग की गयी। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाइश दी।

 


बताया गया की छह दोस्त पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, जो रास्ते में खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान तेज रफ़्तार में आ रहा हाईवा उन्हें कुचलता हुआ भाग निकला। मौके पर चार दोस्तों ने दम तोड़ा, जबकि दो गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि एक का इलाज जारी है। ये पूरी घटना जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 से सामने आई है। सभी युवक नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए।

 

 

मृतकों के नाम राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी, रामपाल सिंह लोधी, जयपाल सिंह लोधी और नीरज सिंह लोधी शामिल हैं सभी जबलपुर के पावला के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है की सभी दोस्त हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। जहां रास्ते में हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की जान चली गयी तो एक गंभीर है। हाईवा घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर जंगल में मिला लेकिन उसका चालक फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

मामले में सुआतला थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
20-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.