बड़े पापा ने नहीं चुकाया लोन, डांट फटकार से नाराज़ भतीजे ने किया मर्डर, सोते समय चाक़ू से गोदा
भतीजे ने लोन लिया और उसके बड़े पापा उसकी किश्ते भर रहे थे। लेकिन वह उसे और उसकी माँ को डांट फटकार लगाते थे। बस यही बात भतीजे को नागवार गुजरी और उसने देर रात सोते समय अपने ही बड़े पापा का चाकुओं से गोदकर मर्डर कर दिया। ये चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा पुलिस की जांच पड़ताल के बाद हुआ है। घटना इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र की है। जहां बीते रविवार को मर्डर का मामला सामने आया था। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की लोन चुकाने के लिए रुपये नहीं मिलने और लगातार डांट-फटकार से नाराज होकर युवक ने अपने बड़े पिता के मर्डर की साजिश रची थी।
चंदननगर थाना पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के भतीजे चेतन कुमावत को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की उस पर बजाज फाइनेंस का लोन बकाया था। जिसे चुकाने वह लगातार अपने बड़े पिता से रुपये मांग रहा था। लेकिन रुपये देने से इनकार और बार-बार डांटने से वह नाराज था। इसी को लेकर उसने बड़े पिता को निपटाने की साजिश रची। जब देर रात तकरीबन तीन बजे उसके बड़े पिता घर में सो रहे थे। तभी आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी जान ले ली। इसके बाद आरोपी अलमारी से करीब 1500 रुपये लेकर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। मामले में डीसीपी सुनील मेहता ने जानकारी दी।