जेल के अंदर नृत्य करते जेलर और उनकी पत्नी का वीडियो हुआ वायरल, उठ रहे कई सवाल !

 

एक बड़ी मशहूर कहावत है की जब सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का, कुछ ऐसा ही नज़ारा केंद्रीय जेल के अंदर से सामने आया है। जिसमें जेलर साहब की धर्मपत्नी का किया हुआ नृत्य चर्चाओं में है। जिसमें खुद जेलर भी नज़र आ रहे हैं। दोनों ने जन्मदिन के मौके पर गाने पर डांस किया। जिसमें जेलकर्मी तालियां बजाते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

 

 

तस्वीरें उज्जैन जिले के केंद्रीय जेल भैरवगढ़ की बताई जा रही हैं। जहां जेल के अंदर जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन की पार्टी में डांस करने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग पर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के नीचे LOVE लिखा हुआ भी नजर आ रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

 

बताया गया की ये पूरा मामला बीते 13 जुलाई का है। जहां उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल का जन्मदिन मनाया गया। दरअसल कुछ दिन पहले ही सुरेश गोयल का जेलकर्मियों के साथ गोविंदा के गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जेल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। अब अधीक्षक मनोज साहू के इस नए वीडियो ने कई सवाल खड़े किये हैं।

 

 

 

मामले में जेल अधीक्षक मनोज साहू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था की यह उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम था। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के साथ नृत्य किया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है न ही इससे किसी प्रकार की अनुशासनहीनता होती है।

 

 

 

 

गौरतलब है की भैरवगढ़ जेल पहले भी मोबाइल फोन मिलने और कैदियों को वीआईपी सुविधाएं दिए जाने जैसी घटनाओं के कारण सुरक्षा के सवालों से जूझती रही है। अब अधीक्षक और उप जेल अधीक्षक के इन डांस वीडियो ने जेल के निगरानी तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.