Sagar- काल से भिड़ी हल्ली बाई ! जहरीले सांप को मारकर बचाई अपनी जान, समय पर इलाज से मिली नई जिंदगी

 

सागर जिले के देवरी से साहस और सूझबूझ की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक 40 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन घबराने के बजाय उसने हिम्मत दिखाई, सांप को मार गिराया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गई। समय पर मिले उपचार की बदौलत महिला की जान बच गई और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

 

 

 

 

मामला देवरी नगर के कौशल किशोर वार्ड का है, जहां श्मशान घाट के सामने नदी किनारे रहने वाली 40 वर्षीय हल्ली बाई गुरुवार रात अपने घर की दलान में सो रही थीं। तभी एक काला जहरीला सांप उनके पास पहुंचा और घुटने के नीचे काट लिया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद हल्ली बाई ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पास में पड़ी लकड़ी उठाई और सांप को मार डाला।

 

 

 

 

इसके बाद उन्होंने अपने पैर पर कपड़ा कसकर बांधा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी नासिर खान अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और हल्ली बाई को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उन्हें चक्कर आने और धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानी हुई, लेकिन चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत में सुधार होने लगा।

 

 

 

 

 

बेहतर उपचार के लिए उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर किया गया। हल्ली बाई का कहना है कि अब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है और वे घर लौट आई हैं। डॉक्टरों ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में घबराएं नहीं, न ही झाड़-फूंक या घरेलू इलाज के भरोसे रहें। सबसे जरूरी है कि पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए, क्योंकि समय पर मिला इलाज ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

हल्ली बाई की बहादुरी और समय पर लिया गया सही फैसला आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना बताती है कि मुश्किल वक्त में साहस और तत्काल चिकित्सा, दोनों ही जीवन बचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.