सागर में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी ! CCTV में कैद हुई वारदात, नंबर प्लेट निकालते ही दबोचा गया चोर

 

सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी की एक वारदात का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। झूला तिराहे के पास दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी को एक शातिर चोर महज कुछ ही मिनटों में लेकर फरार हो गया। लेकिन चोरी के कुछ देर बाद ही उसकी चालाकी उस पर भारी पड़ गई। स्कूटी की नंबर प्लेट निकालते समय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के झूला तिराहे के पास स्थित राम राघव इंटरप्राइजेज के सामने की है। दुकान के बाहर रोज की तरह एक स्कूटी खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और पहले कुछ देर तक इधर-उधर नजर दौड़ाकर मौके का जायजा लिया। जब उसे यकीन हो गया कि कोई उस पर ध्यान नहीं दे रहा है, तो उसने बेहद शातिराना अंदाज में स्कूटी का लॉक खोलने का प्रयास किया और कुछ ही पलों में वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

 

 

 

 

यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर कितनी तेजी और बेखौफ तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देता है। स्कूटी मालिक को जब वाहन चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर आरोपी स्कूटी की नंबर प्लेट निकालने की कोशिश कर रहा था। लोगों की मदद से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

 

 

 

 

इसके बाद आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। फिलहाल चोरी का यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितने शातिर हो चुके हैं, लेकिन सतर्क नागरिकों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों तक पहुंचना अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।


By - sagar tv news
21-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.